फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: प्रदेश में अगले 4 दिन तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों छाए बादल हुई बूंदाबांदी, पारा 43 डिग्री पार

Tue, 29 Apr 2025 09:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को भी भोपाल में समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। कई जिलों में बूंदाबादी भी हुई। कई जिलों तेज गर्मी का असर रहा।
 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में दो तरह के मौसम देखने को मिल रहा हैं। जहां कई जगह बारिश ओले पड़ रहे है तो वहीं कई जिलों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार को भी भोपाल में समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। कई जिलों में बूंदाबादी भी हुई। कई जिलों तेज गर्मी का असर रहा। सबसे गर्म गुना रहा यहां का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन, 2 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और दक्षिणी हिस्से जैसे-नर्मदापुरम, रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा असर रहेगा। 
विज्ञापन




अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर           अधिकतम तापमान

गुना              43.5 डिग्री
खजुराहो       43.4 डिग्री
उज्जैन          43.0 डिग्री
रतलाम         43.0 डिग्री
रायसेनन       43.0 डिग्री



इसलिए बदला प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, दो टर्फ एक्टिव है। इस वजह से सोमवार को कई जिलों में बारिश का दौर रहा। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी बना रहेगा। यहां गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। 1-2 मई को भी नए सिस्टम की वजह से बारिश होने के आसार है।


प्रदेश में 44 डिग्री पहंचा दिन का तापमान
आंधी और बारिश के बीच सोमवार को मध्यप्रदेश में गर्मी का असर भी तेज रहा। ग्वालियर में पारा 44 डिग्री पहुंच गया। एक ही दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन के साथ प्रदेश के 17 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रतलाम का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, धार में 42.9 डिग्री, नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, खरगोन-गुना में 42 डिग्री, शाजापुर में 41.4 डिग्री, सागर-नौगांव में 41.1 डिग्री, दमोह, रायसेन-खजुराहो में 41 डिग्री और नर्मदापुरम में 40.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन

बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 42 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

यह भी पढ़ें-तबादला नीति को मिल सकती है मंजूरी, एक मई से 31 मई तक होंगे स्थानांतरण

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

29 अप्रैल: ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर,गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन और खंडवा में लू चलने का अलर्ट है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

30 अप्रैल: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया,भिंड में दिन में लू चलेगी, जबकि रात में हल्की बारिश हो सकती है। अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा एवं बुरहानपुर में लू चल सकती है। रीवा, मऊगंज, सीधी और अनूपपुर में बूंदाबांदी के आसार है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हुए मध्यप्रदेश के दो गौरव, भेरूसिंह चौहान और शालिनी देवी होलकर

1 मई: इंदौर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन,अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर में लू का अलर्ट है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया में दिन में लू और रात में बारिश हो सकती है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, रायसेन, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मैहर और सतना में बारिश का अलर्ट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें