फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather Today: MP में लगातार 42वें दिन भी बदला रहा मौसम, रायसेन में बारिश दर्ज, गुना में पारा 40.7 डिग्री

Fri, 06 Jun 2025 10:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शुक्रवार को इंदौर और रायसेन में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, गुना में पारा सबसे ज्यादा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है। 26 अप्रैल से शुरू हुई बारिश 6 जून को यानी 42वें में दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को इंदौर और रायसेन में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, गुना में पारा सबसे ज्यादा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 38.3 डिग्री, इंदौर में 36.3 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 38.7 डिग्री और जबलपुर में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में सबसे कम 33.8 डिग्री रहा। अगले 4 दिन यानी, 9 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद मानसून भी प्रदेश में प्रवेश कर लेगा। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी बनी हुई है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-सेना में पदस्थ हवलदार के मकान में घुसे चोर, लाइसेंसी पिस्टल और सामान पर किया हाथ साफ


10 के बाद मानसून की होगी एंट्री
प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है। हालांकि मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार चल रही है जिस वजह से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मंत्रालय से मैदानी स्तर तक होंगे बदलाव, मुख्यमंत्री जल्द देंगे हरी झंडी
विज्ञापन


अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

7 जून : मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, धार, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर में तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

8 जून : इंदौर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खंडवा, धार, बड़वानी में तेज आंधी चलने और हल्की बारिश का अलर्ट है।

9 जून : उज्जैन, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें