फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में ओलों-बारिश की चेतावनी, तपिश से मिलेगी राहत

Sat, 30 May 2026 06:42 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

नौतपा के बीच मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 9 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को हुई बारिश से ग्वालियर और दतिया में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया, जिससे गर्मी से राहत मिली। भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा के बीच मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे प्रदेश के लोगों को अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर-चंबल और मालवा क्षेत्र के 9 जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


दरअसल, नौतपा की शुरुआत से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन शुक्रवार को मौसम में आए बदलाव के बाद कई शहरों का पारा तेजी से नीचे आ गया। ग्वालियर और दतिया में तापमान करीब 10 डिग्री तक लुढ़क गया, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


इन जिलों में दिखेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

गर्मी के गढ़ में सबसे ज्यादा राहत
शुक्रवार को ग्वालियर का तापमान 10.2 डिग्री गिरकर 34.5 डिग्री और दतिया का 10.1 डिग्री गिरकर 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो, नौगांव, रीवा और सतना में भी 5 से 7 डिग्री तक तापमान कम हुआ। राजधानी भोपाल में भी पारा 3 डिग्री से ज्यादा नीचे आया।

अगले चार दिन मौसम रहेगा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 मई से 2 जून तक प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ स्वरूप बना रहेगा। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होगी तो कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। हालांकि कुछ जिलों में लू का असर अभी भी बना रहेगा।

एक तरफ बारिश, दूसरी तरफ हीटवेव
राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में बारिश और गरज-चमक के साथ हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल जैसे जिलों में गर्मी अभी भी परेशान कर सकती है।

नौतपा में राहत का ट्रेंड नया नहीं
मौसम के आंकड़े बताते हैं कि भोपाल में पिछले 14 वर्षों में 7 बार नौतपा के दौरान बारिश दर्ज की गई है। इस बार भी नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदलने से तपिश का असर कम होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल की रैंकिंग बचाने की जंग, अब बैरसिया और आदमपुर बने सबसे बड़े इम्तिहान

लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और तेज आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। नौतपा के बीच मौसम का यह बदलाव राहत तो देगा, लेकिन बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा भी साथ लेकर आएगा।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें