मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत और विभिन्न सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर है। नौतपा की तपिश इस बार कमजोर दिख रही है। भीषण गर्मी की बजाय तेज आंधी और बारिश वाला मौसम है। मंगलवार को भोपाल-इंदौर-उज्जैन बैतूल, छिंदवाड़ा और राजगढ़ समेत कई जिलों में बारिश हुई। कुछ जगह तो आंधी की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रही है। भोपाल में शाम 4 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। थोड़ी देर बार कई इलाकों में बारिश तेज हो गई। वहीं दूसरी तरफ भोपाल समेत प्रदेश के आठ जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
टीकमगढ़ 41.5
खजुराहो 41.4
सागर 41.2
दमोह 40.8
गुना 40.8
यह भी पढ़ें-सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी के साथ आखिर कौन थी वो महिला, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा
प्रदेश में यह सिस्टम है एक्टिव
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम है। आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बडे़ शहरों का अधिकतम तापमान
शहर अधिकतम तापमान
भोपाल 40.2
ग्वालियर 40.1
जबलपुर 38.5
उज्जैन 37.5
इंदौर 35.6
यह भी पढ़ें-जीआईएस 2025 के बाद प्रदेश में 1744 एकड़ भूमि पर 46 औद्योगिक इकाइयों को आवंटन
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
28 मई: इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ,अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में तेज आंधी चल सकती है। इन जिलों में बारिश का भी अलर्ट है।
29 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
30 मई: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, श्योपुर, शिवपुरी, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।