फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के बड़वानी और नर्मदापुरम में हुई बारिश, खजुराहो और गुना का पारा 42 डिग्री पार

Sat, 07 Jun 2025 08:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शनिवार को बड़वानी जिले के सेंधवा में 2 घंटे पानी गिरा। नर्मदापुरम में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। वहीं खजुराहो का तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में अलग-अलग शहरों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार को बड़वानी जिले के सेंधवा में 2 घंटे पानी गिरा। नर्मदापुरम में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। वहीं खजुराहो और गुना का तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को ग्वालियर-चंबल के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 8 जून को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश के 40 डिग्री से ऊपर तापमान वाले शहर
मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़े के अनुसार शनिवार को खजुराहो 42.2 डिग्री, गुना 42.2 डिग्री, नौगांव 41.4 डिग्री, सतना 41.2 डिग्री, टीकमगढ़ 41.0  डिग्री, शिवपुरी 41.0 डिग्री, उज्जैन 40.5 डिग्री, रतलाम 40.2 डिग्री, रीवा 40.2 डिग्री सागर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें-राहुल के घोड़े वाले बयान पर विवाद, पटवारी ने सिंधिया को बताया बारात का घोड़ा, भाजपा ने किया पलटवार
विज्ञापन



इसलिए ऐसा मौसम
मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी बनी हुई है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम है। इस बार भीषण गर्मी में भी आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 6 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 42 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिर रहा है, या आंधी चल रही है। शुक्रवार को कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा।


यह भी पढ़ें-MP में लगातार 42वें दिन भी बदला रहा मौसम, रायसेन में बारिश दर्ज, गुना में पारा 40.7 डिग्री


अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

8 जूनः मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खरगोन, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन


9 जूनः ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। वहीं, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश हो सकती है।

10 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा और सिवनी में गरज-चमक और बारिश होने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें