फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा MP,मालवा-निमाड़ सबसे ज्यादा गर्म,रेगिस्तानी हवाओं से बढ़ी तपन

Sun, 08 Mar 2026 07:45 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी तेज हो गई है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 38 डिग्री से ऊपर पहुंच गया और दिन में लू जैसी तपन महसूस हुई। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में इस बार गर्मी ने तय समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के पहले पखवाड़े में ही तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया है। प्रदेश के मालवा-निमाड़ इलाके सबसे ज्यादा गर्म रहे, जहां दिन में लू जैसी तपिश महसूस की गई। इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं का असर प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि धूप का तीखापन तेजी से बढ़ रहा है। रंगपंचमी के दिन भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत अधिकांश शहरों में तेज गर्मी रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन



हवा की दिशा बदली, बढ़ा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से बदलकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। हवा में नमी कम होने और रेगिस्तानी क्षेत्रों से आने वाली गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अप्रैल और मई में प्रदेश में लू का असर ज्यादा रहेगा। इस दौरान 15 से 20 दिनों तक हीट वेव चलने की संभावना है और कई संभागों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है।

रतलाम सबसे गर्म, कई शहरों में पारा 37 के पार
शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रतलाम में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा धार में 38.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 37.6 डिग्री, सागर में 37.2 डिग्री और गुना में 37 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। बड़े शहरों में उज्जैन 36.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं इंदौर में 36.4, भोपाल में 35.2, ग्वालियर में 35.7 और जबलपुर में 34.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर, CM डॉ. यादव बोले-ममता बनर्जी का व्यवहार अमर्यादित, माफी मांगें


पहले ही पखवाड़े में बढ़ा पारा
पिछले वर्षों में आमतौर पर 15 मार्च के बाद गर्मी तेज होती थी, लेकिन इस बार शुरुआत से ही तापमान तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों से पंपों पर भीड़! डीलर्स बोले- मध्यप्रदेश में पर्याप्त स्टॉक


दोपहर में सतर्क रहने की सलाह
तेज धूप को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच जरूरी होने पर ही बाहर निकलने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें