फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: नौतपा से पहले ही तपने लगा एमपी, कई जिलों में आग उगलती गर्मी, चार जिलों में लू का रेड अलर्ट

Fri, 22 May 2026 07:31 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। चार जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 41 जिलों में गर्म हवाओं का असर रहेगा। मौसम विभाग ने 31 मई तक राहत नहीं मिलने और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज धूप और झुलसाने वाली हवाओं के कारण हालात ऐसे बन रहे हैं मानो पूरा प्रदेश गर्म तंदूर में बदल गया हो। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 मई तक गर्मी अपने चरम पर रह सकती है और कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की आशंका है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना के लिए तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दोपहर के समय हालात बेहद गंभीर रह सकते हैं।
विज्ञापन


इन जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भीषण गर्मी और तेज लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।  प्रदेश के अधिकांश हिस्से गर्म हवाओं की चपेट में हैं। ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


येलो अलर्ट वाले जिले
भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर समेत कई जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ें-समय रहते सुन लेते माता-पिता तो बच जाती जान, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन



नौतपा में और बढ़ेगी तपिश
25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके बाद भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और बढ़ जाएगा। अगले 9 से 10 दिन तक दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-पटवारी बोले-सरकार को कमजोर करने में जुटे शिवराज,कैलाश,प्रहलाद,BJP नेता ही बता रहे माफिया राज

दोपहर में घर से निकलने से बचने की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। विशेषज्ञों ने पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढंककर रखने की सलाह दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें