मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लोकल सिस्टम की वजह से कई जिलों में बारिश हो रही है। सोमवार को केवल दो जिलों में बारिश दर्ज की गई। जबकि पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। खजुराहो और ग्वालियर का तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया। इस सीजन में सितंबर माह में पहली बार प्रदेश के किसी भी जिले का तापमान 36 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश के पांच जिलों का तापमान 35 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। जबकि लोकल सिस्टम की वजह से हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
ग्वालियर 36.4 डिग्री
खजुराहो 36.5 डिग्री
टीकमगढ़ 35.5 डिग्री
गुना 35.5 डिग्री
शिवपुरी 35.0 डिग्री
यह भी पढ़ें-
भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में गिरा पानी, सितंबर के आखिरी सप्ताह में तेज बारिश का अनुमान
25 के बाद शुरू होगा तेज बारिश का दौर
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मंगलवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। 25 सितंबर से लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) एक्टिव होने से तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा। रविवार को प्रदेश में बारिश का कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं रहा। हालांकि, कई बार लोकल सिस्टम की वजह से बारिश होने लगती है।
यह भी पढ़ें-
एम्स की बड़ी उपलब्धि, मात्र 30 मिनट में स्टेंट से बंद किया दिल का छेद, नहीं लगाना पड़ा बड़ा चीरा
एमपी में अब तक औसत 43.8 इंच बारिश दर्ज
प्रदेश में अब तक औसत 43.8 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 36.3 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।इस सीजन में शुरुआत से ही इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति ठीक नहीं रही।