फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट; ओले भी गिरे

Tue, 14 May 2024 10:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Today Rain Alert: एमपी के कई जिलों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। दोपहर के बाद अचानक अलग-अलग स्थानों में बारिश हुई। इधर, धार में ओलावृष्टि के बाद कश्मीर की बर्फबारी जैसा माहौल दिखाई दिया। वहीं राजधानी भोपाल में भी सोमवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
एमपी में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार दिनभर गर्मी रही। शाम को बादल छाए और बारिश होने लगी। इसके बाद रात करीब 11 बजे फिर शहर के कई इलाकों में पानी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ नमी भी आती रहेगी। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन तक और रहेगा। 15 मई से सिस्टम कमजोर होने लगेगा।

विज्ञापन


इन जिलों में अलर्ट
बता दें कि खरगोन और बुरहानपुर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यहां ओलावृष्टि के साथ वज्रपात और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दोनों ही जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बैतूल खंडवा बड़वानी छिंदवाड़ा सिवनी मंडला बालाघाट, पांढुर्णा, हरदा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर जिलों में भी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें