फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather today: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में हुई बारिश, रायसेन में 2 इंच,जबलपुर में 1 इंच से ज्यादा गिरा पानी

Sat, 16 Aug 2025 09:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शनिवार को 22 जिलों में बारिश हुई। रायसेन में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं जबलपुर में एक इंच से ज्यादा पानी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 18 अगस्त से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा।
विज्ञापन
भोपाल का बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कई क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर चल रहा है। शनिवार को 22 जिलों में बारिश हुई। रायसेन में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं जबलपुर में एक इंच से ज्यादा पानी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 18 अगस्त से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। जिससे कई जिलों में अति भारी या भारी बारिश होगी।
विज्ञापन



इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़े के अनुसार शनिवार को राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, मंडला, सागर, सतना, सिवनी, शाजापुर, देवास, सीहोर, रतलाम, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन समेत कई जिले शामिल हैं।


यह भी पढ़ें-श्री कृष्ण की आठ पटरानियों में से तीन का मध्यप्रदेश से खास संबंध, जानिए कौन है कहां से
विज्ञापन



एमपी में यह सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मध्यप्रदेश से एक ट्रफ गुजर रही है। वहीं, एक मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश का दौर बना हुआ है। लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) की भी एक्टिविटी है। 17 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 18 अगस्त से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। जिससे कई जिलों में अति भारी या भारी बारिश होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,जन्मेंगे कान्हा,3 सौ क्विंटल का फलाहारी प्रसाद वितरण

प्रदेश में अब तक 30.5 इंच बारिश
मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार प्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है, जबकि 30.5 इंच पानी गिर चुका है, जो कोटे की 82 प्रतिशत है। वहीं, अब आंकड़ा कोटे से सिर्फ 6.5 इंच दूर है। दूसरी ओर, अब तक 6.2 इंच ज्यादा यानी, 24.3 इंच बारिश हो चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें