फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: MP के 20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, शिवपुरी में 1 इंच से ज्यादा गिरा पानी, तेज बारिश का अलर्ट

Thu, 21 Aug 2025 09:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गुरुवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। शिवपुरी में सबसे ज्यादा 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई जबकि गुना और रतलाम में 1 इंच, सागर में पौन इंच, मंडला,भोपाल और रायसेन में आधा इंच पानी गिरा।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से कई जिलों में तेज बारिश का दौर चल रहा है। गुरुवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। शिवपुरी में सबसे ज्यादा 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई जबकि गुना और रतलाम में 1 इंच, सागर में पौन इंच, मंडला,भोपाल और रायसेन में आधा इंच पानी गिरा। इसके अलावा बैतूल, दतिया, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, शाजापुर,उमरिया, छिंदवाड़ा, दमोह, रीवा, सतना, उमरिया, मलाजखंड में बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन



मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, पांढुर्न, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा और मऊगंज में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही भोपाल, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर,खजुराहो, पन्ना, सतना, मैहर में हल्की बारिश होने की संभावना है।  अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम,पचमढ़ी, नरसिंहपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, आगर, कटनी, शाजापुर, राजगढ़, देवास, सीहोर, दमोह और हरदा बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-ट्रेन से लापता अर्चना नेपाल बॉर्डर पर मिली, 13 दिन तक कहां थी, ग्वालियर आरक्षक कनेक्शन क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी यह सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार, बैतूल, मंडला से होते हुए एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन का असर भी है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने 22 और 23 अगस्त को भी कई जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।


यह भी पढ़ें-एमसीयू में अभ्युदय का शुभारंभ, कुमार विश्वास हुए शामिल, सीएम बोले- खोजी पत्रकारिता का उदाहरण हनुमान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें