फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather today: मध्य प्रदेश के 26 जिलों आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन तक जारी रहेगा तेज बारिश का दौर

Fri, 15 Aug 2025 07:38 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के 23 जिलों में आज भारी और 3 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मैसम विभाग का अनुमान है कि स्वतंत्रता दिवस आधे से ज्यादा प्रदेश में पानी गिर सकता है। ऐसे में कार्यक्रमों में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के 23 जिलों में आज भारी और 3 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मैसम विभाग का अनुमान है कि स्वतंत्रता दिवस आधे से ज्यादा प्रदेश में पानी गिर सकता है। ऐसे में कार्यक्रमों में परेशानी हो सकती है। 17 अगस्त तक तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


आज इन जिलों बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, देवास, खंडवा और बुरहानपुर में अगले 24 घंटे के दौरान साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में साढ़े 4 इंच बारिश होने की संभावना है। भोपाल, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें-भोपाल में ड्रोन से हो रही निगरानी,दो हजार जवान तैनात, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा
विज्ञापन



पचमढ़ी में हुई पौने 2 इंच बारिश
इससे पहले गुरुवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा। पचमढ़ी में पौने 2 इंच बारिश हो गई। गुना में डेढ़ इंच और इंदौर में आधा इंच पानी गिरा। बैतूल, दतिया, नर्मदापुरम, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, टीकमगढ़, शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

प्रदेश बारिश के सिस्टम एक्टिव
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मध्यप्रदेश से एक ट्रफ गुजर रही है। वहीं, एक मानसून ट्रफ और तीन साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश का दौर बना हुआ है। लो प्रेशर एरिया की भी एक्टिविटी है। प्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है, जबकि 30.3 इंच पानी गिर चुका है, जो कोटे की 82 प्रतिशत है। वहीं, अब आंकड़ा कोटे से सिर्फ 6.7 इंच दूर है। दूसरी ओर, अब तक 6.4 इंच ज्यादा यानी, 23.9 इंच बारिश हो चुकी है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें