प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां पहले कड़ाके की ठंड का दौरा चल रहा था, वहीं अब दो-तीन दिन से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिन में ठंड गायब सी हो गई है और धूप खिल रही है। हालांकि, रात में कुछ शहरों में ठंड अभी भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है की हवा का रुख बदलने से मौसम में परिवर्तन आया है। रात में मंडला, पचमढ़ी, शहडोल,बालाघाट, शाजापुर जैसे शहरों में पारा 10 डिग्री और दिन का 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। 24 जनवरी से ठंड का एक दौर और आ सकता है। उत्तरी हवा आने से रात के तापमान में गिरावट के आसार है।बुधवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। पांच शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मंडला सबसे गर्म रहा यहां का अधिकत तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश के न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर न्यूनतम तापमान
पचमढ़ी 7.6
शहडोल 7.9
शजापुर 8.6
मंडला 8.8
बालाघाट 9.4
अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
मंडला 31.2
खरगौन 30.8
खंडवा 30.5
नर्मदापुरम 30.0
सिवनी 30.0
दो-तीन डिग्री गिरेगा पारा
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया प्रदेश में हवा का रुख बदलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 24 जनवरी से उत्तर से सर्द हवा आना शुरू हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। पिछले चार दिन से प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव हुआ है। जिन शहरों में दिन में पारा 20 डिग्री के नीचे था और शीतलहर चल रही थी, वहां पर ठंड का असर नहीं है, तेज धूप है। कई शहरों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
प्रदेश में 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
22 जनवरी: ग्वालियर, भिंड, दतिया और मुरैना में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पहले सुबह ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा रहेगा।
23 जनवरी: मौसम साफ हो जाएगा। कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।