फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे भोपालवासियों को बड़ी सौगात, जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण कल

Wed, 22 Jan 2025 09:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को भोपाल की जनता को सबसे लंबे फ्लाईओवर की सौगात देंगे। गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक 148 करोड़ में बने फ्लाईओवर पर चल से यातायात शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव जीजी फ्लाईओवर का करेंगे उदघाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में 148 करोड़ की लागत से निर्मित (जीजी) गायत्री-गणेश मंदिर फ्लाईओवर का लोकार्पण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वयं इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि 23 जनवरी को सुबह 11 बजे फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के मामलों में हमारा दृष्टिकोण है उसके परिणाम भी मिल रहे हैं। राजधानी भोपाल में एक बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण होने जा रहा है। ये भोपाल के व्यस्ततम मार्गों में से एक है। जिससे जनता को बहुत सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना के कार्यों के बल पर हमने जनता का विश्वास जीता है। साथ ही उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भविष्य की दृष्टि से अपने सकारात्मक सुझाव भी सीएम हाउस भेज सकते हैं जिन्हें हम यथायोग्य तरीके से पूरा करने का कार्य करेंगे। 
विज्ञापन


भोपाल का सबसे बड़ा 2734 मीटर लंबा पुल 
गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच बना ये पुल करीब 2734 मीटर लंबा है । इसकी लागत करीब 148 करोड़ है। इस पुल का भोपालवासी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। वल्लभ भवन चौराहे से इस फ्लाईओवर पर करीब 60% ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उतर जाएगा। केवल एमपी नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा या व्यापमं चौराहा से होकर अपने मुकाम पर जाने वाले वाहन चालक ही फ्लाईओवर पर नहीं जाएंगे। फायदा ये होगा कि इन चारों स्पॉट पर ट्रैफिक की रफ्तार नहीं थमेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें