फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: गुलाबी सर्दी ने मप्र में दी दस्तक, धीरे-धीरे घटने लगा तापमान; पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा; जानें अपडेट

Wed, 06 Nov 2024 10:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Update Today: मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। यहां अब रातें ठंडी हो गई हैं। सभी शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। पचमढ़ी सबसे ठंडा है, यहां पारा 12.2 डिग्री पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 नवंबर से ठंड का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में अब धीरे-धीरे सर्दी जोर पकड़ती जा रही है। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री के नीचे जा पहुंचा जा रहा है, वहीं अमरकंटक और पचमढ़ी की रातें सबसे ठंडी है। यहां 13 डिग्री से नीचे तापमान चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 4 दिन बाद मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और रात व दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।

विज्ञापन


कहां कितना रहा रात का पारा
प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री के नीचे चल रहा है। रविवार-सोमवार की रात इंदौर में तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भोपाल-जबलपुर में 17, ग्वालियर में 17.3, उज्जैन में 18.3 रहा. इधर अमरकंटक में 12.2, पचमढ़ी 12.2, मंडला 13.6, उमरिया 15.3, राजगढ़ 16, बैतूल-सतना 16.7, खजुराहो-टीकमगढ़-नौगांव 17, रायसेन 17.2, खरगोन 17.8, खंडवा 18, सिवनी 18.4, गुना 19, रतलाम 19.2, नर्मदापुरम 19.4, धार 19.5 और दमोह में 19.8 डिग्री दर्ज किया गया।

दूसरे सप्ताह सर्दी पकड़ेगी जोर
मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीने में ट्रेंड रहा है कि दूसरे सप्ताह से ही सर्दी जोर पकड़ती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त होने के बाद मौसम सामान्य होता है, लेकिन आसमान बादलों से घिरा रहता है। हालांकि इस दौरान गर्मी और उमस का सामना नहीं करना पड़ता। इस दौरान कुछ जिलों में मावठे की हल्की बरसात भी होती है, जिसके बाद सर्दी अपना असर दिखाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें