फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत साइक्लोपियाजोनिक एसिड से हुई, आईवीआरआई रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 05 Nov 2024 11:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली और पतौर रेंज में 29 अक्टूबर को मृत पाए गए 10 हार्थियों की मौत साइक्लोपियाजोनिक एसिड से हुई। इसका खुलासा मृत हाथियों के विसरा परीक्षण रिपोर्ट से हुआ है। 
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिवर्ज के खितौली और पतौर रेंज में 10 हाथियों की 72 घंटे में मौत हो गई थी। इन हाथियों का विसरा जांच के लिए भेजा गया था। इसकी मंगलवार को रिपोर्ट आ गई। अपर मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि केंद्रीय प्रयोगशाला आईवीआरआई (भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान) बरेली से मिली रिपोर्ट के अनुसार, हाथियों के शरीर में साइक्लोपियाजोनिक एसिड की विषाक्तता पाई गई है। नमूनों में पाए गए साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड की विषाक्तता की वास्तविक गणना और आगे की जा रही है।
विज्ञापन


आइवीआरआई की रिपोर्ट के अनुसार नाइट्रेट-नाइट्राइट, भारी धातुओं के साथ-साथ ऑर्गनों-फॉस्फेट ऑर्गनो-क्लोरीन, पाइरेथ्रोइड और कीटनाशकों के कार्बामेट समूह की उपस्थिति विसरा में नकारात्मक पाई गई है। कृष्णमूर्ति ने बताया कि आईवीआरआई ने अपनी रिपोर्ट में आसपास के क्षेत्रों में ध्यान रखने के लिए एडवायजरी भी जारी की है, जिसमें ग्रामीणों में जागरूकता, खराब फसल को मवेशियों नहीं चराने और अन्य सावधानियों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग इन निर्देशों को सख्ती से लागू करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें