फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आई गिरावट, 24 फरवरी से एक्टिव होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम

Sat, 22 Feb 2025 08:11 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Update Today: प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कई शहरों के तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। 24 फरवरी से एक सिस्टम और एक्टिव होगा,जिसका असर प्रदेश में दिखेगा।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां लगातार तापमान बढ़ रहा था वही अचानक से कई जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखी गई है।  मौसम विभाग ने रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई है। शनिवार यानि आज भोपाल-ग्वालियर में बादल छा सकते हैं, जबकि इंदौर, उज्जैन में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। वर्तमान में दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम है। वहीं, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में भी मौसम बदला है। शुक्रवार से दिन के पारे में गिरावट का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


कई शहरों 30 डिग्री से नीचे आया पारा
प्रदेश में शुक्रवार को पारे में उतार देखने को मिला। कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रायसेन, रतलाम, खजुराहो, नरसिंहपुर, उमरिया में पारे में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार-शुक्रवार की रात में भी पारे में हल्की गिरावट दर्ज की गई।


24 से फिर एक्टिव होगा सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बताया, फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 2 दिन ऐसा मौसम

22 फरवरी: भोपाल में बादल छा सकते हैं। अन्य शहरों में भी पारे में गिरावट हो सकती है।

23 फरवरी: दिन-रात के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें