फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: तापमान में आई गिरावट, दिसंबर की तरह ठंडा रहा पचमढ़ी, 6.1 डिग्री तक लुढ़का पारा, कल से बदलेगा मौसम

Sun, 23 Feb 2025 03:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उत्तरी हवाओं के प्रभाव से मध्य प्रदेश में तापमान फिर गिर रहा है। पचमढ़ी में दिसंबर की तरह ठंड देखी गई। एक ही दिन में यहां पांच डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी हवाओं के प्रभाव से मध्य प्रदेश में तापमान फिर गिर रहा है। मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिसंबर की तरह ठंड देखी गई। यहां का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खास बात यह है कि महज एक ही दिन में यहां पांच डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी गई है। 24 फरवरी सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है। 2 दिन तक तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। उसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा। 
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट तक एक द्रोणिका बनी है। उत्तरी केरल से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक भी एक द्रोणिका बनी है।

दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम 
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर स्थिति में रहने के कारण हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। इस वजह से तापमान में गिरावट होने लगी है। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। 24 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर        तापमान 
पचमढ़ी       6.1
शहडोल      9.0
शाजापुर      9.3
उमरिया      10.3
छतरपुर      10.4

फरवरी में ऐसा ही रहेगा मौसम
फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। वर्तमान में दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम है। वहीं, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में भी मौसम बदला है। 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन


दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
23 फरवरी:
भोपाल में ठंडी हवा चलेगी। रात और सुबह सर्दी का असर रहेगा। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी मौसम बदला हुआ रहेगा।
24 फरवरी: दिन-रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन इसके बाद फिर से बढ़ोतरी होने लगेगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें