फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather report: ठंड से कांपा एमपी, पचमढ़ी दिन में तो राजगढ़ रात में सबसे ठंडा

Mon, 11 Dec 2023 12:21 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल

सार

एमपी का मौसम फिलहाल साफ बना हुआ है। यहां ठंड अपना असर दिखाने लगी है। तापमान में गिरावट के चलते दिन और रात ठंडे होने लगे हैं। आगे और ठंड बढ़ने का अनुमान है। 
 
विज्ञापन
ठंड के बीच स्कूल जाते बच्चे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान में गिरावट के चलते मध्यप्रदेश ठंड से कांप उठा है। प्रदेश में अधिकांश जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में कमी आई है। जिसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई। इसके साथ अधिकांश जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं कुछ जिलों में हल्का मध्यम कोहरा रहा। कोहरे के चलते विजुअल्टी भी कम रही। इसके साथ ही दिन में मौसम साफ रहा और आसमान में धूप खिली रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट और आ सकती है। वहीं ग्वालियर चंबल, विंध्य और बुंदेलखंड के कुछ जिलों में कोहरा छाएगा। धुंध छाए रहने का भी अनुमान है।
विज्ञापन


दिन पचमढ़ी ठंडा, रात में राजगढ़
सर्वाधिक अधिकतम तापमान खंडवा में 28.5 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया जबकि सबसे न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 8.2 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। जो बीत दिन के मुकाबले दो डिग्री कम रहा। जहां पचमढ़ी दिन में सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। वहीं रात राजगढ़ में सबसे ज्यादा ठंडी रही। 

भोपाल के मौसम का हाल
राजधानी भोपाल में मौसम साफ रहा। यहां धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेंटीग्रेट रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। राजधानी में रात ठंडी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें