फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Report: प्रदेश के अधिकांश जिलों में इस मानसून सामान्य वर्षा दर्ज, छह जिलों में रह गई कमी

Sat, 23 Sep 2023 05:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Report: आगामी 24 घंटे में सिस्टम पूरी तरह से कमजोर पड़ने की संभावना है, जिसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी झारखंड का जो हिस्सा था, वहां पर चक्रवाती हवाओं का एक घेरा सक्रिय था, साथ में ही एक मानसूनी ट्रफ लाइन जो मध्यप्रदेश से होकर जा रही थी। उसके कारण पश्चिम मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर जारी रहा। यहां सीहोर में सबसे ज्यादा 14 से 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही राजगढ़ में भारी वर्षा, बालाघाट मंडला डिंडोरी सिवनी में मध्यम से भारी वर्षा और छिंदवाड़ा बैतूल में भी मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 24 घंटे की बात करें तो अभी भी चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम बिहार और उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ सक्रिय है, जबकि एक ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश के बीच में से होकर गुजर रही है, यानी इंदौर संभाग से लेकर रीवा संभाग तक ये प्रभाव डाल रही है। साथी ही एक चक्रवाती घेरा महाराष्ट्र के ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही अरब सागर से काफी नमी आ रही है, जिसके चलते इंदौर उज्जैन भोपाल नर्मदापुरम जबलपुर संभाग में सुबह से ही मध्यम बारिश और बीच-बीच में तेज बारिश का दौर चलता रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उनके अनुसार 24 घंटे के बाद सिस्टम थोड़ा सा शांत हो जाएगा, इससे बारिश में राहत मिलेगी।

छह जिलों में सामान्य से कम वर्षा
अगर पूरे मानसून सीजन की बात की जाए तो पश्चिम मध्य प्रदेश में केवल दो जिले गुना और अशोकनगर, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में चार जिले दमोह सतना रीवा और सीधी में ही सामान्य से कम बारिश हुई है। बाकी मध्यप्रदेश के शेष जिलों में इस सीजन में सामान्य व सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें