फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Report: प्रदेश में कोहरे का कहर जारी, सतना में दृश्यता 50 मीटर से कम

Sun, 31 Dec 2023 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

प्रदेश में कोहरे का कहर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगे बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में रात के दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान कमी आने से कोल्ड डे रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सिंगरौली और सीधी जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता 3.6 रही। भूकंप का हायपोसेंटर 10 किलोमीटर गहराई पर था मध्य प्रदेश में सिंगरौली जिले के सरई, बैदन, देवसर माडा और चितरंगी तहसीलों और सीधी जिले के कुसमी तहसील में कहीं-कहीं हल्के कंपन महसूस किए गए। इसके साथ ही सुबह के समय सतना में न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर से कम रही। ग्वालियर एवं खजुराहो में 50 मी, टीकमगढ़ एवं दमोह में 50 से 200 मीटर और रीवा और सीधी में 500 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। खजुराहो, नौगांव और दतिया में सीवियर कोल्ड डे रहा। सतना और टीकमगढ़ में कोल्ड डे रहा।
विज्ञापन


यहां रहा घना और मध्यम कोहरा
भिंड, छतरपुर, पन्ना और सतना में घना कोहरा के साथ कुछ स्थानों में अति घना कोहरा रहा। मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, कटनी, रीवा और मऊगंज में मध्यम कोहरे के साथ कहीं-कहीं पर घना कोहरा रहा। गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, विदिशा, उमरिया शहडोल, जबलपुर, मंडला, सीधी और सिंगरौली में हल्के कोहरे के साथ कहीं-कहीं पर मध्य कोर रहा।  

तापमान की चाल
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.02 डिग्री सेंटीग्रेट खरगोन में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेंटीग्रेट दतिया में दर्ज किया गया। इसके साथ ही नौगांव में 7.9, खजुराहो में 8.0, शहडोल में कल्याणपुर में 8.3 और रीवा में 8.5 डिग्री सेंटीग्रेट पर न्यूनतम तापमान पहुंचा गया। वहीं दतिया में अधिकतम पारा लुढ़कर 12.7 पर आ गया। इसके साथ ही खजुराहो में 13.4, नौगांव में 16.2, पृथ्वीपुर में 17. 1 और ग्वालियर में 18.3 डिग्री सेंटीग्रेट पर गिरकर अधिकतम तापमान यहां पहुंच गया। 
विज्ञापन


यहां कोहरे के अनुमान
ग्वालियर और सागर संभाग के जिलों में, दतिया, भिंड, मुरैना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और मंडला जिले में कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा छाएगा। यहां दृश्यता 50 से 500 मी तक रह सकती है। दतिया, सतना, छतरपुर और टीकमगढ़ में कोल्ड डे की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें