मध्य प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से राहत मिल गई है। बुधवार को शिवपुरी में हल्की बारिश हुई जबकि प्रदेश में अन्य किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिन तक कहीं भी भारी बारिश नहीं होगी, जबकि तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। ऐसे में रक्षाबंधन पर भी मौसम साफ रहेगा।
प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी नहीं है। अगले पांच दिन तक कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं जताया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत सभी जिलों में तीखी धूप खिली रहेगी। उत्तरी हिस्से में जरूर हल्की बारिश हो सकती है। गर्मी का असर बढ़ेगा ज्यादातर शहरों में पारा 35 डिग्री के पार रहेगा।
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
खजुराहो 35.0 डिग्री
नर्मदापुरम 34.4 डिग्री
जबलपुर 34.2 डिग्री
मंडला 34.0 डिग्री
टीकमगढ़ 34.0 डिग्री
सीधी 34.0 डिग्री
यह भी पढ़ें-
यासीन मछली पर फर्जी पास मामले की नई जांच शुरू, कोठी बचाने कोर्ट पहुंचा मछली परिवार
प्रदेश में अब तक 44 फीसदी ज्यादा हुई बारिश
मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में 28.7 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 44 प्रतिशत पानी ज्यादा गिर चुका है। वहीं, कोटे की 77% है। पूर्वी हिस्से में बादल जमकर बरसे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त के दूसरे सप्ताह में तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो आखिरी तक चलता रहेगा। ऐसे में बारिश का कोटा अगस्त में ही पूरा हो जाएगा। हालांकि, अब तक ग्वालियर समेत 9 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है।
यह भी पढ़ें-
सीएम डॉ. यादव बोले- मध्य प्रदेश में सोलर पंप स्थापना का सघन अभियान चलेगा, किसानों को मिलेगी राहत
अब तक अच्छी बारिश
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस बार अब तक अच्छी बारिश हो चुकी है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 48% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 39% बारिश अधिक हुई है। तेज बारिश का दौर शुरू होने के बाद बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा।