मध्यप्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। प्रदेश से एक ट्रफ ही गुजर रही है और लोकल सिस्टम की एक्टिविटी होने की वजह से भी पानी गिर रहा है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर रहा। भोपाल में दोपहर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। नर्मदापुरम, उज्जैन, मंडला, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सितंबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
लोकल सिस्टम की एक्टिविटी से हो रही बारिश
देश के 4 राज्यों- राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है, लेकिन मध्यप्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी है। कहीं हल्की फुहारें तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल सिर्फ एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, लेकिन लोकल सिस्टम की एक्टिविटी के कारण भी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया।
यह भी पढ़ें-
MP कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली बैठक कल से PCC में, प्रदेश प्रभारी और पीसीसी चीफ करेंगे वन टू वन
प्रदेश में अब तक औसत 43.6 इंच बारिश
प्रदेश में अब तक औसत 43.6 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 36.1 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।