फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, ग्वालियर में सवा इंच गिरा पानी, दशहरे पर भी भीग सकता है प्रदेश

Mon, 29 Sep 2025 07:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल में दोपहर में धूप के बीच बारिश हुई। ग्वालियर में 9 घंटे में सवा इंच पानी बरस गया। भोपाल के अलावा दतिया, डिंडौरी, नर्मदापुरम, मंडला, सागर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में जहां एक ओर मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल में दोपहर में धूप के बीच बारिश हुई। ग्वालियर में 9 घंटे में सवा इंच पानी बरस गया। भोपाल के अलावा दतिया, डिंडौरी, नर्मदापुरम, मंडला, सागर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन



दशहरे के दिन भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ और निम्न दबाव क्षेत्र के सक्रिय होने से अगले 24 घंटों में प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 1 अक्टूबर से एक नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर रावण दहन समितियां तैयारियों में जुट गई हैं ताकि बारिश के चलते पुतलों को नुकसान न पहुंचे।



यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के 26 लाख विद्यार्थियों का आधार अपडेट पेंडिंग, 1 अक्टूबर से स्कूलों में शुरू होगा अभियान
विज्ञापन



12 जिलों से विदा हो चुका है मानसून
प्रदेश के 12 जिलों  ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और शाजापुर से मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्सों में भी मानसून लौटने लगा है। हालांकि नया सिस्टम बनने से इसकी पूरी विदाई की प्रक्रिया थोड़ी देर से पूरी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एशिया कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, भोपाल में मना जश्न, दुर्गा पंडालों से गूंजा भारत माता की जय

गुना सबसे अधिक भीगा, ये जिले रहे सूखे
16 जून को प्रदेश में दस्तक देने वाले मानसून ने अब तक औसतन 45 इंच बारिश दी है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.2 इंच है। यानी अब तक प्रदेश में 122% बारिश हो चुकी है।अब तक सबसे ज्यादा बारिश गुना जिले में दर्ज की गई है यहां कुल 65.5 इंच पानी गिरा है। वहीं मंडला और रायसेन में 62 इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। इसके विपरीत, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार सबसे कम बारिश वाले जिलों में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें