फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: एमपी में बारिश का दौर जारी,ग्वालियर में 9 घंटे में 2.3 इंच बारिश,प्रदेश में बारिश का आधा कोटा पूरा

Tue, 15 Jul 2025 07:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंगलवार को भी तेज बारिश का दौर रहा। ग्वालियर में 9 घंटे में ही 2.3 इंच बारिश दर्ज की गई। खरगोन में डेढ़ इंच, सीधी में 1 इंच और उमरिया में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। प्रदेश में 16 जून को मानसून की एंट्री के बाद अब तक कोटे की आधी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में बाढ़ के हालात है। मंगलवार को भी तेज बारिश का दौर रहा। ग्वालियर में 9 घंटे में ही 2.3 इंच बारिश दर्ज की गई। खरगोन में डेढ़ इंच, सीधी में 1 इंच और उमरिया में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। शाजापुर और रायसेन में भी तेज बारिश का दौर चला। भोपाल, दतिया, इंदौर, नर्मदापुरम, श्योपुर, शिवपुरी, मंडला, सागर, सिवनी, बालाघाट, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, आगर-मालवा, देवास समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन



इस वजह से ऐसा मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि एमपी से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश का दौर चल रहा है। अगले 4 दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है।


कल इन जिलों में होगी बारिश
रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर। 24 घंटे में यहां 8 इंच तक बारिश हो सकती है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट। बाकी बचे जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की अगस्त में होगी घोषणा,ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पेश,होगा थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन


आधी बारिश का कोटा पूरा
प्रदेश में 16 जून को मानसून की एंट्री के बाद अब तक कोटे की आधी बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में तो 103% तक पानी गिर चुका है। मंडला, टीकमगढ़ में भी बारिश का कोटा 75% तक फुल हो गया है। 18 जुलाई तक तेज बारिश का दौर चलेगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के 17 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, प्रदेश में 18 जुलाई तक चलेगा तेज बारिश का दौर

मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, सिंगरौली और सीधी में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं, अगले कुछ घंटों में बैतूल, सतना, रीवा, मऊगंज, सागर, दमोह, छतरपुर, देवास, शिवपुरी, भिंड, उमरिया, राजगढ़, पांढुर्णा में मध्यम और भोपाल, पन्ना में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर, शहडोल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, कटनी, मैहर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, मंदसौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, सीहोर, शाजापुर और बुरहानपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें