मध्यप्रदेश में सोमवार को जहां कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं, कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। जबकि शहडोल-सोहगपुर थाना अंतर्गत ग्राम मैका में अकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद नौगांव (छतरपुर), रतलाम और दतिया भी काफी गर्म रहा। यहां पारा 45.5 डिग्री रहा। वहीं, खजुराहो में पारा 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।
भोपाल- 41.8 डिग्री
जबलपुर- 41.2 डिग्री
इंदौर - 43.1 डिग्री
उज्जैन- 44 डिग्री
ग्वालियर- 44.7 डिग्री
खजुराहो- 44.8 डिग्री
प्रदेश के इन जिलों में हुई बारिश
इधर, भीषण गर्मी के बीच इंदौर, सागर, रीवा, शहडोल और बैतूल समेत कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है। सागर जिले के बीना में शाम को हल्की बारिश हुई। वहीं, खुरई में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी में राहत मिली।
मौसम विभाग का 24 घंटे का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के पूर्वा अनुमान जारी किया है। अशोकनगर, बैतूल, दमोह, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, पन्ना और सतना के चित्रकूट में मध्यम आंधी भी चल सकती है। वहीं, हल्की बारिश भी होने की भी संभावना है। शिवपुरी में आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। गुना, सागर, मैहर, कटनी, जबलपुर, मंडला, दक्षिण नरसिंहपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, दक्षिण हरदा, श्योपुरकलां, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, धार, इंदौर, उज्जैन, नीमच, रतलाम जिलों में मौसम बदल सकता है।
तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 21 मई को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में लू का ऑरेंज अलर्ट है। पन्ना, सतना, रीवा, सिंगरौली, अनूपपुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में भी लू चलेगी।
वहीं, 22 मई को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, राजगढ़, छतरपुर, पन्ना में तेज गर्म हवाएं चलेगी। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, सतना, रीवा, सिंगरौली और अनूपपुर में भी लू चलेगी। जबकि 23 मई राजगढ़, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और पन्ना में भीषण लू का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, सतना, रीवा, सिंगरौली और अनूपपुर में लू चलेगी।