फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज, भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ चली आंधी, अगले चार दिन अलर्ट

Sun, 14 Jun 2026 07:43 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भोपाल समेत कई जिलों में आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हुआ, लेकिन बिजली आपूर्ति और जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी करते हुए 18 जून तक मानसून के प्रवेश के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले ही मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। भोपाल, रायसेन, सीहोर, इंदौर और खरगोन समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि तेज हवाओं के कारण रायसेन में मकानों के छप्पर उड़ गए और कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में मानसून 18 जून तक प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन


अगले चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिसके कारण प्री-मानसूनी गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। अगले चार दिनों तक कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। शिवपुरी और अशोकनगर में तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, विदिशा, राजगढ़, सागर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी को लेकर सपा का हमला,आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन




गर्मी का असर कम, तापमान में गिरावट
आंधी और बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 38.1 डिग्री, जबलपुर में 36.8 डिग्री और ग्वालियर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि राजगढ़ 41 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस का कल से प्रदेशभर में शुरू होगा चुनाव आयोग के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन,निर्देश जारी
विज्ञापन



मानसून की उलटी गिनती शुरू
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून अपनी सामान्य गति से थोड़ा पीछे चल रहा है, लेकिन प्रदेश में उसके अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। प्री-मानसूनी गतिविधियों की यही रफ्तार बनी रही तो अगले तीन से चार दिनों में मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। ऐसे में लोगों को तेज आंधी, बिजली गिरने और अचानक बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रविवार रात मध्यप्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, अशोकनगर, जबलपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 70 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, सागर, देवास, राजगढ़, गुना, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, ग्वालियर, दतिया, भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ओरछा और बालाघाट समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा 50 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें