फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: भोपाल में रातें ठंडी 15 डिग्री पारा, सबसे ठंडा रहा पचमढ़ी, 15 नवंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Wed, 06 Nov 2024 07:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज के किया गया है। प्रदेश के सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा यहां न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। रातें लगातार ठंडी होने लगी हैं। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा, यहां न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसी प्रकार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। दिन के तापमान की बात करें तो ज्यादातर जिलों में 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में 15 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। उत्तरी हवाएं चलने से पारे में लगातार गिरावट होगी। 
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद पूरा मध्य प्रदेश ठिठुरने लगता है। इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आ सकती हैं, जिससे ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा। पिछले 10 साल से यही ट्रेंड है।

बड़े शहरों में तापमान
शहर       न्यूनतम तापमान
भोपाल        15.00
जबलपुर       16,6
पचमढ़ी        11.2
राजगढ़        15.6
ग्वालियर       17.8
इंदौर         18.4

दिन में 30 डिग्री तापमान
एक ओर प्रदेश के शहरों में रातें ठंडी हो रही हैं तो दूसरी ओर दिन अभी भी गर्म है। ज्यादातर शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार ही है। बुधवार को पचमढ़ी में 27.2 डिग्री, मलाजखंड में 27.8 डिग्री तापमान रहा। बाकी शहरों में यह 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। नवंबर में भोपाल में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़केगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें