मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। रात का तापमान 17 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 13 फरवरी से सर्दी का एक और दौर आएगा। दो दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। हालांकि ज्यादा ठंड पड़ने के अनुमान नहीं है।
न्यूनतम तापमान वाले प्रदेश के शहर
शहर न्यूनतमतापमा
शहडोल 9.3 डिग्री
पचमढ़ी 9.7 डिग्री
मंडला 10.6 डिग्री
सीहोर 10.7 डिग्री
सिंगरौली 10.8 डिग्री
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
खंडवा 33.1 डिग्री
खरगौन 33.0 डिग्री
सिवनी 32.6 डिग्री
मंडला 32.0 डिग्री
बेतूल 31.5 डिग्री
गुना 31.1 डिग्री
दमोह 31.0 डिग्री
उमरिया 31.0 डिग्री
इसलिए मौसम में आया बदलाव
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि 8 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत पहुंचा था। इसके असर के कारण प्रदेश में उत्तर से सर्द हवाएं चल रही थी, जो अब लौट गई है। वहीं, हवा का रुख दक्षिणी हो गया है। इस कारण ठंडी हवा प्रदेश में नहीं आ रही और दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। 13 फरवरी से तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। एक सप्ताह पहले तक प्रदेश में सर्द हवा की रफ्तार 36 से 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गई थी, लेकिन अब सर्द हवाएं नहीं आ रही है। इस वजह से गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार 231 किमी प्रतिघंटा रही, लेकिन इसका असर यहां देखने को नहीं मिला।
अगले 2 दिन ऐसा मौसम
12 फरवरी: दिन में गर्मी का एहसास होगा, लेकिन रात में ठंडक घुली रहेगी।
13 फरवरी: दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।