पीसीसी चीफ जीतू पटवारी संगठन को मजबूत करने इन दिनों प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। पटवारी बुधवार को अनूपपुर के मरकंटक पहुंचे और नर्मदा की पूजा अर्चना की इसके हाथी प्रतिमा के नीचे से निकले। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम को चुनौती दी है। पटवारी ने कहा कि अमरकंटक आएं और हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलकर दिखाएं। जीतू पटवारी ने मां नर्मदा मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही प्रदेश के नागरिकों के कल्याण और सुख समृद्धि के लिए मां नर्मदा से कामना करता हूं।
हांथी के नीचे से निकले तो मनोकामना हो जाती है पूरी
जीतू पटवारी ने कहा कि अमरकंटक की हाथी मूर्ति को लेकर मान्यता है “यदि इसके नीचे से निकल जाते हैं, तो क्लेशों से मुक्ति और मनोकामना की पूर्ति हो जाती हैं। मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पुण्य सलिला की कृपा से, हाथी प्रतिमा के नीचे से निकलकर माई के दरबार में दंडवत प्रणाम किया। 2 वर्ष पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 100 करोड़ की लागत से अमरकंटक में नर्मदा कॉरिडोर ब नाने की घोषणा की थी। अनूपपुर में मां नर्मदा लोक की कार्ययोजना बनाने का फैसला लिया था। पटवारी ने पूछा कि क्या मोहन सरकार बताएगी, इस निर्णय पर कितना काम हुआ? मैं फिर से भाजपा से पूछ रहा हूं कि धर्म, आस्था और विश्वास के नाम पर झूठ बोलने का आदतन अपराध कब तक करती रहेगी।
गरीबों को बांटा कंबल
जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को चुनौती दी है। पीसीसी चीफ ने कहा कि मैं पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं,’अगली बार जब भी अमरकंटक आएं, हाथी प्रतिमा के नीचे से निकल कर दिखाएं। पटवारी ने अमरकंटक में गरीबो को कंबल का कितरण किया। इसके बाद जीतू पटवारी पुष्पराजगढ़ विधानसभा की बैठक के लिए निकल गए। आपको बता दें कि जीतू पटवारी तीन दिवसीय दौरे अनूपपुर दौरे पर हैं। जहां वे तीनों विधानसभा अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ और कोतमा में कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे और संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।