फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: प्रदेश में 17 डिग्री पहुंचा रात का पारा, कल से तापमान गिरने का अनुमान, एक बार फिर से बढ़ेगी ठंड

Wed, 12 Feb 2025 09:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

Mp Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ा है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कल से एक बार फिर ठंड शुरू हो सकती है। तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट आएगी।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। रात का तापमान 17 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 13 फरवरी से सर्दी का एक और दौर आएगा। दो दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। हालांकि ज्यादा ठंड पड़ने के अनुमान नहीं है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान वाले प्रदेश के शहर
शहर              न्यूनतमतापमा

शहडोल          9.3 डिग्री
पचमढ़ी           9.7 डिग्री
मंडला            10.6 डिग्री
सीहोर             10.7 डिग्री
सिंगरौली          10.8 डिग्री


प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर            अधिकतम तापमान

खंडवा           33.1   डिग्री
खरगौन          33.0   डिग्री
सिवनी            32.6   डिग्री
मंडला             32.0   डिग्री
बेतूल              31.5   डिग्री
गुना                31.1   डिग्री
दमोह             31.0   डिग्री
उमरिया          31.0   डिग्री


इसलिए मौसम में आया बदलाव 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि 8 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत पहुंचा था। इसके असर के कारण प्रदेश में उत्तर से सर्द हवाएं चल रही थी, जो अब लौट गई है। वहीं, हवा का रुख दक्षिणी हो गया है। इस कारण ठंडी हवा प्रदेश में नहीं आ रही और दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। 13 फरवरी से तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। एक सप्ताह पहले तक प्रदेश में सर्द हवा की रफ्तार 36 से 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गई थी, लेकिन अब सर्द हवाएं नहीं आ रही है। इस वजह से गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार 231 किमी प्रतिघंटा रही, लेकिन इसका असर यहां देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


अगले 2 दिन ऐसा मौसम

12 फरवरी: दिन में गर्मी का एहसास होगा, लेकिन रात में ठंडक घुली रहेगी।

13 फरवरी: दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें