फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: एमपी में मानसून का रौद्र रूप, छिंदवाड़ा में 67 मिमी और मंडला में 54 मिमी बारिश, कई जिले तरबतर

Sun, 05 Jul 2026 07:57 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मानसून फिर जोर पकड़ रहा है। रविवार को मंडला में 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 53.9 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि सुबह से शाम तक के नौ घंटे में छिंदवाड़ा में 67 मिमी पानी बरसा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश जारी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरे रंग में नजर आ रहा है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के शाम 5:30 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में मंडला सबसे ज्यादा भीगा, जहां 53.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक के नौ घंटे में छिंदवाड़ा में सबसे अधिक 67 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


मंडला सबसे ज्यादा भीगा, कई जिलों में झमाझम
पिछले 24 घंटे में मंडला (53.9 मिमी), मालंजखंड (40.4 मिमी), पचमढ़ी (30 मिमी), जबलपुर (17.6 मिमी), राजगढ़ (15 मिमी), दतिया (12.6 मिमी), बैतूल (12.4 मिमी), खरगोन (10.2 मिमी), रीवा (9.8 मिमी) और इंदौर (9.7 मिमी) में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दमोह में 7 मिमी, खंडवा और रायसेन में 6-6 मिमी तथा रतलाम में 5 मिमी वर्षा हुई।

नौ घंटे में छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा पानी
सुबह से शाम तक के आंकड़ों में छिंदवाड़ा 67 मिमी बारिश के साथ प्रदेश में सबसे आगे रहा। इसके बाद सिवनी में 22 मिमी, श्योपुर में 20 मिमी, उज्जैन में 19 मिमी, टीकमगढ़ में 15 मिमी, ग्वालियर में 10 मिमी, मंडला में 8 मिमी, रीवा में 7 मिमी, सागर में 6 मिमी, गुना और सीधी में 5-5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


कई जिलों में हल्की बारिश, कहीं राहत
भोपाल, इंदौर, देवास, धार, खंडवा, बुरहानपुर, विदिशा, सागर, कटनी और पन्ना सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर केवल बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे उमस से राहत मिली।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, आधे प्रदेश में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन



रातभर बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने मुरैना, भिंड, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंदसौर, नीमच, नरसिंहपुर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, आगर-मालवा, उज्जैन, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, नर्मदापुरम, रतलाम, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा और सीधी समेत 35 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश, बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं भोपाल, इंदौर, रायसेन, देवास, हरदा, गुना, विदिशा, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, धार और अलीराजपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा और कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें