फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में हुई बारिश,नर्मदापुरम में 1 इंच गिरा पानी,भोपाल के तीन बांधो के गेट खुल

Sat, 20 Sep 2025 10:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शनिवार को प्रदेश के 22 जिलों में बारिश हुई। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 1 इंच, नरसिंहपुर, शिवपुरी-खरगोन में आधा इंच पानी गिरा। भोपाल के कोलार और कलियासोत के दो-दो गेट खोले गए है। जबकि भदभदा डैम का एक गेट खोला गया है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है तो वहीं के कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ देखने को मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश के 22 जिलों में बारिश हुई। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 1 इंच, नरसिंहपुर, शिवपुरी-खरगोन में आधा इंच पानी गिरा। भोपाल, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, देवास, राजगढ़, विदिशा, धार, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, रीवा, बालाघाट, बड़वानी, मऊगंज, गुना, डिंडौरी में भी बारिश हुई। इधर राजधानी भोपाल के कोलार और कलियासोत के दो-दो गेट खोले गए है। जबकि भदभदा डैम का एक गेट खोला गया है। यहां सुबह से बादल छाए रहे। हल्की बारिश भी हुई। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-दक्षिण ट्रफ एमपी से गुजर रही है।



लोकल सिस्टम से हो सकती है तेज बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-दक्षिण टर्फ एमपी से गुजर रही है। वहीं, उत्तरी-दक्षिणी हिस्से में दो चक्रवात भी एक्टिव है, लेकिन यह स्ट्रॉन्ग नहीं है। इस वजह से अगले चार दिन तक भारी बारिश का दौर नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने भी यह चेतावनी नहीं दी है। हालांकि, लोकल सिस्टम के सक्रिय होने से कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।


यह भी पढ़ें-भोपाल नगर निगम का कार्यालय बन कर तैयार, अक्टूबर में शुरू करने की तैयारी, 39 करोड़ से ज्यादा हुए खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी में अब तक 43.5 इंच बारिश दर्ज 
प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 43.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 7.5 इंच ज्यादा है। गुना में सबसे ज्यादा 65 इंच, जबकि खरगोन में सबसे कम 26.2 इंच बारिश हुई है। इधर, कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक सामान्य बारिश से 17 प्रतिशत पानी ज्यादा गिर चुका है। आखिरी सप्ताह में पूरे प्रदेश में तेज बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अब मानसून की वापसी भी होने लगी है। आधे राजस्थान से मानसून लौट चुका है। वहीं, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों से भी मानसून लौटा है। गुरुवार को भी कई जिलों से मानसून लौट गया। यदि वापसी ही यही रफ्तार रही तो एमपी के भी कई जिलों में ऐसी स्थिति बन सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें