फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: विदाई लेता मानसून फिर हुआ मेहरबान, 22 जिलों में हुई बारिश, सिवनी-नरसिंहपुर में पौन इंच गिरा पानी

Sat, 27 Sep 2025 07:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शनिवार को राज्य के 22 जिलों में तेज से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में नमी और ठंडक लौट आई। सबसे अधिक बारिश सिवनी और नरसिंहपुर में दर्ज की गई, जहां पौन इंच बारिश हुई। वहीं खरगोन और नौगांव में आधा इंच पानी गिरा। बाकी जिलों में हल्की फुहारें या रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा।
 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बीच एक बार फिर बारिश की दौर शुरू हो गया है। शनिवार को राज्य के 22 जिलों में तेज से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में नमी और ठंडक लौट आई। सबसे अधिक बारिश सिवनी और नरसिंहपुर में दर्ज की गई, जहां पौन इंच बारिश हुई। वहीं खरगोन और नौगांव में आधा इंच पानी गिरा। बाकी जिलों में हल्की फुहारें या रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन



इन जिलों में हुई बारिश
शनिवार को भोपाल, बैतूल, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, श्योपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, छतरपुर (नौगांव), रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया, बालाघाट, खरगोन और बड़वानी।
इन जिलों में कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई, जिससे किसानों और आम लोगों को राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में भी कुछ जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई प्रक्रिया के दौरान यह “रिट्रीटिंग रेन” का असर है, जो मध्यप्रदेश के कई हिस्सों को भिगो सकता है।
विज्ञापन



प्रदेश में इसलिए हो रही बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से एक टर्फ गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश के निचले हिस्से के जिलों में हल्की बारिश का दौर बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान टर्फ और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की सक्रियता बढ़ जाएगी। इससे बारिश का दौर चलेगा। इस बीच प्रदेश के कुछ जिलों से मानसून लौट जाएगा। 

यह भी पढ़ें-भोपाल में लगे I Love Mahadev के बैनर, जाग्रत हिंदू मंच के संरक्षक बोले- महाकाल हमारी आस्था के केंद्र में
विज्ञापन


अब तक औसत 44.2 इंच बारिश दर्ज
 प्रदेश में अब तक औसत 44.2 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 37 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-मैपकॉस्ट में करोड़ों के भ्रष्टाचार की शिकायतों पर पर्दा डालने की कोशिश, आरोपी DG से ही मांगी रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें