फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: प्रदेश में दो तरह के मौसम, बालाघाट में 1 इंच हुई बारिश, खजुराहो में 35 डिग्री पार पहुंचा पारा

Wed, 10 Sep 2025 07:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बुधवार को जहां बालाघाट के मलाजखंड में 1 इंच और छिंदवाड़ा में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं खजुराहो का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसा मौसम 15 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से पूरे प्रदेश के भीगने का अनुमान है।
 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश बारिश का स्ट्रांग सिस्टम कमजोर होने की वजह से दो तरह के मौसम देखने के मिल रहे हैं। कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो कुछ दिनों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार को जहां बालाघाट के मलाजखंड में 1 इंच और छिंदवाड़ा में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा  भोपाल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, खजुराहो, सीधी में भी हल्की बारिश हुई। डिंडौरी में थोड़ी देर तेज बारिश हुई। वहीं खजुराहो का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसा मौसम 15 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से पूरे प्रदेश के भीगने का अनुमान है। इधर तवा डैम का जलस्तर 1166 फीट तक पहुंच गया है। इसके मद्देनजर तवा डैम के 5 गेट 5-5 फीट खोले गए हैं। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 13 से अधिक जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आकडे़ के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 13 से अधिक जिलों में बारिश का दौर रहा। पचमढ़ी में साढ़े 3 इंच बारिश हो गई। भोपाल में 1.7 इंच, सागर में 1.2 इंच पानी गिरा। रायसेन, दमोह, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नरसिंहपुर, उमरिया, बैतूल, मंडला, नर्मदापुरम और सतना में भी बारिश हुई।



यह भी पढ़ें-प्रदेश भर में 7 दिन निकलेगी गौ माता न्याय यात्रा, कंप्यूटर बाबा बोले- सीएम को गौ माता देंगी ज्ञापान
विज्ञापन


प्रदेश के ऊपर से गुजर रही मानसून टर्फ
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि मानसून टर्फ प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। वहीं, अन्य सिस्टम प्रदेश से काफी दूर है। इस वजह से कुछ जिलों में बारिश का दौर बना हुआ है। हालांकि पूरे प्रदेश में अभी बारिश के आसार नहीं है। 15 की बाद पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-मंत्री विश्वास सारंग बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, नज़ीर बनेगी

प्रदेश में अब तक औसत 41.4 इंच बारिश हुई 
प्रदेश में  अब तक औसत 41.4 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 33.7 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.7 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। 4.4 इंच पानी ज्यादा गिर गया है। 30 जिले-भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। कई जिले ऐसे हैं, जहां आंकड़ा डेढ़ सौ प्रतिशत के पार है। श्योपुर में कुल 213 प्रतिशत पानी गिर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें