मध्य प्रदेश में मौसम के कुछ अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ जिलों में प्रीमानसून की बारिश हो रही है। जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहां पारा 45 डिग्री के पार जा रहा है, जबकि कुछ जिले ऐसे हैं जहां पारा 40 डिग्री से कम है।
आज कहां कैसे रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश में प्री-मानसूम एक्टिविटी जारी है। इसके असर से आज प्रदेश के छह जिलों में आंधी के साथ तेज बरिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और सिवनी में बारिश व आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नर्मदापुरम, अनूपपुर, बालाघाट, हरदा, डिंडोरी, बैतूल, सागर, दमोह, मंडला, पन्ना, उमरिया और शहडोल में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। प्रदेश की राजधनी भोपाल, सीहोर, उज्जैन, रायसेन, शाजापुर, बुरहानपुर, देवास, खरगोन आर खंडवा में भी बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक हो सकती है। वहीं, टीकमगढ़, ग्वालियर, छतरपुर, दतिया, मऊगंज, शिवपुरी, भिंड, सीधी, सिंगरौली, सतना, मैहर और रीवा में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।
कब तक आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार मानसून को लेकर अभी प्रदेशवासियों को इंतजार करना होगा। मानसून स्थिर हो गया है, अभी आगे नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में इसके कुछ दिन की देरी हो सकती है।