फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: ठंडी हवाओं से बदला MP का मौसम, दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट,दो-तीन डिग्री और लुढ़केगा पारा

Thu, 06 Feb 2025 10:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather:मध्य प्रदेश में आ रही ठंडी हवाओं से दिन और रात तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है आने वाले दिनों में दो-तीन डिग्री और तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
H - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसमी सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में करीब 5.5 डिग्री की गिरावट हुई है। बुधवार-गुरुवार की रात को 10 से ज्यादा जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे ठंडा शाजापुर रहा यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा, खजुराहो और राज गढ़ रहा यहां का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को दिन में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट देखी गई। नवगांव का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। धार 25.2 डिग्री इंदौर में 25.4 डिग्री, ग्वालियर 25.6 डिग्री, पचमढ़ी 25.1 डिग्री भोपाल 26.2 डिग्री सेल्सिय अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान वाले शरह
शहर             न्यूनतम तापमान

शजापुर          5.4
खजुराहो        7.0
राजगढ          7.0
ग्वारियर         8.0
नीमच            8.2
सागर            8.7


प्रदेश में एक बार फिर बारिश का अनुमान 
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार  8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वर्तमान में भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
विज्ञापन



अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

7 फरवरी: दिन में धूप खिली रहेगी जबकि रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा। हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। 

8 फरवरी: इस दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें