फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: प्रदेश में एक बार फिर शुरू हुआ ठंड का दौर, दिन में चली ठंडी हवाएं,रात के तापमान में भी आएगी गिरावट

Tue, 07 Jan 2025 09:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदश में एक बार फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को  दिन में ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। मौसम विभाग का कहना है कि रात के तापमान नें भी गिरावट आएगी।
 
विज्ञापन
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कुछ दिन ठंड से राहत मिलने के बाद एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को दिन में ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। ग्वालियर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सतना, सीधी का 19 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। शीतलहर भी चल सकती है। 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में घना कोहरा रहेगा। 12 जनवरी से कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।
विज्ञापन


इसलिए बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 204 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है।

उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि उत्तरी हवा का असर तेज होने से दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर-पश्चिम भारत में 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। इसके असर से 12 जनवरी से बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर              न्यूनतम तापमान

पचमढ़ी           7.0
नीमच             7.3
गुना, रतलाम    7.4
छतरपुर           7.5
राजगढ़            7.6

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
8 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा।
9 जनवरी: प्रदेश में कोहरा छाने का अनुमान नहीं है। ठंड का असर बढ़ा रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें