फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: प्रदेश में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, 2.8 डिग्री रहा शहडोल का पारा, 1 फरवरी से बारिश के आसार

Mon, 27 Jan 2025 08:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather: दिन में ठंडी हवाएं चलने ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में ठंड का ज्यादा असर देखने के मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। मंगलवार से पारे में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। 1 फरवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में ठंड का ज्यादा असर देखने के मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। दिन में ठंडी हवाएं चलने ठिठुरन बढ़ गई है। शहडोल में पारा 2.8 डिग्री पहुंच गया है। सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रही। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में दिन में ठंडी हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और रात में ठंड पड़ेगी, लेकिन इसके बाद पारे में फिर उछाल आएगा। मंगलवार से पारे में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। 28, 29, 30 और 31 जनवरी को दिन में गर्मी और रातें ठंडी रहेगी, लेकिन 1 फरवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन



प्रदेश के न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर                 न्यूनतम तापमा

शहडोल            2.8
उमरिया            4.8
सिंगरौली           5.3
राजगढ़             5.6
शाजापुर           6.0
मंडला              6.0

प्रदेश में शहडोल सबसे ठंडा रहा
प्रदेश में सबसे ठंडा शहडोल रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। उमरिया 4.8 डिग्री, सिंगरौली 5.3, राजगढ़ 5.6 डिग्री, शाजापुर 6.0 डिग्री, मंडला 6.0, खजुराहो में 6.8 डिग्री,ग्वालियर में 6.3 डिग्री रहा।  गुना में 7.2 डिग्री, सतना में 7.0 डिग्री, टीकमगढ़ में 8 डिग्री, मंडला में 8.4 डिग्री, भोपाल में 8.3 डिग्री, जबलपुर में 7.4 डिग्री, पचमढ़ी में 7.6 डिग्री और सीधी में 8.6 डिग्री रहा। उज्जैन में 11.2 डिग्री और इंदौर में 12.2 डिग्री रहा। सोमवार को दिन में सर्द हवाएं चली। हालांकि, पारे में ज्यादा गिरावट नहीं हुई। दिन में सबसे गर्म खरगौरन रहा यहां का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं खंडवा 30.2 डिग्री रहा। भोपाल में 25.4 डिग्री रहा। 

फरवरी की शुरुआती दौर में बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इनमें रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल हैं। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से फरवरी में 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। एक सप्ताह तक दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली था, लेकिन शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। रात में भी पारा लुढ़का। वहीं, शनिवार-रविवार की रात में पारा फिर से पांच डिग्री के नीचे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश का 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

27 जनवरी: प्रदेश के सभी हिस्से में ठंड का असर रहेगा। खासकर सुबह और रात में मौसम सर्द रहेगा।

28 जनवरी: दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है। तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें