फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: रायसेन समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- किसानों को परेशानी हुई तो बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

Sat, 25 Apr 2026 08:03 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में गेहूं खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन जिले में गेहूं और चना उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान हमारे लिए भगवान समान हैं और उनकी उपज खरीदने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के चार जिलों की समीक्षा बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने स्लॉट बुकिंग, बारदाने की उपलब्धता, खरीदी केंद्रों की संख्या और भुगतान व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना न पड़े। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  लव जिहाद विवाद में नया मोड़: पहली बार मुस्लिम संगठन खुलकर आया सामने, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अल्टीमेटम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश को गेहूं उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का श्रेय किसानों को जाता है और सरकार उन पर कोई एहसान नहीं कर रही, बल्कि उनके प्रति ऋणी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए और टीम भावना के साथ युद्धस्तर पर काम किया जाए। बैठक में सर्वेयरों को लेकर मिल रही शिकायतों पर भी चर्चा हुई। शिवराज ने कहा कि यदि किसी सर्वेयर के खिलाफ शिकायत सही पाई जाती है तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल होटल कांड: पूर्व महिला कर्मचारी ने रची साजिश, रिसेप्शनिस्ट का बेटे और दोस्त से कराया दुष्कर्म; गिरफ्तार

विदिशा जिले की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यहां 81 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनमें से 45 हजार किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराई है। अब तक 1.17 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जबकि लक्ष्य 5 लाख मीट्रिक टन का है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने जरूरत पड़ने पर खरीदी केंद्र बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर समस्या आती है तो अधिकारी तुरंत समाधान करें। शिवराज ने कहा कि “मैं 24 घंटे उपलब्ध हूं, एक फोन कॉल पर किसानों के हित में हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  MP News: क्रांतिवीरों की याद में 28 अप्रैल को भोपाल में निकलेगी शौर्य यात्रा, जंबूरी मैदान में होगा बड़ा आयोजन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें