फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP : छह IAS के तबादले, ग्वालियर कलेक्टर को हटाया, डॉ. सुदामा ग्वालियर और दीपक सिंह इंदौर के नए संभागायुक्त बने

Sun, 10 Mar 2024 10:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को हटा दिया है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पहले अधिकारियों की नवीन पदस्थापना संबंधी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में रविवार को सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। सरकार ने ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को हटा कर मंत्रालय में अपर सचिव बनाया है। उनकी जगह मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव पदस्थ रूचिका चौहान को ग्वालियर का कलेक्टर बनाया है। 
विज्ञापन

वहीं, आनंद विभाग के प्रमुख सचिव संजीव कुमार झा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह कमिश्नर चंबल संभाग मुरैना पदस्थ किया है। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभा के पदेन सचिव डॉ. सुदामा खाड़े को ग्वालियर संभाग का आयुक्त बनाया है। 

इंदौर के कमिश्नर विदा, दीपक सिंह बनाया 
इसके अलावा इंदौर संभाग के कमिश्नर माल सिंह भयडिया को मध्य प्रदेश शासन में सचिव पदस्थ किया गया है। ग्वालियर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह को इंदौर संभाग का कमिश्नर, आयुक्त (फील्ड) नर्मदा घाटी और इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें