फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP ने बनाया नया रिकॉर्ड: एक दिन में 14,573 यूनिट रक्तदान और 20 हजार से अधिक की सिकल सेल जांच

Fri, 19 Sep 2025 08:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार' अभियान की शुरुआत के पहले ही दिन मध्य प्रदेश ने देशभर में नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश ने 14,573 यूनिट रक्तदान और 20,379 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे सिकल सेल एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार' अभियान की शुरुआत के पहले ही दिन मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश ने रक्तदान और सिकल सेल स्क्रीनिंग में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे सिकल सेल एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश की दिशा में बड़ा कदम बताया। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा कि सिकल सेल एनीमिया मुक्त मध्य प्रदेश की दिशा में बढ़ते सशक्त कदम… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर प्रारंभ हुए 'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार' अभियान के प्रथम दिन ही प्रदेश ने 14,573 यूनिट रक्तदान और 20,379 हितग्राहियों की स्क्रीनिंग कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 



ये भी पढ़ें-  MP News: रामेश्वर शर्मा बोले- राहुल गांधी को समझना पड़ेगा यह देश आग और पत्थर से नहीं संविधान से चलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, 17 सितंबर को धार जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ इस अभियान में मध्य प्रदेश ने पहले दिन ही शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश में 14,573 यूनिट रक्तदान दर्ज हुआ, जबकि 20,379 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की गई। यह उपलब्धि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और जनसहभागिता की मजबूती को दर्शाती है। यह विशेष अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल की जांच, रक्तदान शिविर, पोषण संबंधी जागरूकता और अन्य सेवाएं इसमें शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें