फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिंधिया- नरोत्तम मुलाकात से तेज हुईं प्रदेश अध्यक्ष की अटकलें, मिश्रा बोले- मैं किसी दौड़ में नहीं

Wed, 12 Feb 2025 10:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की जल्द ही घोषणा हो सकती है। इस बीच, बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह अध्यक्ष की दौड में नहीं हैं। 
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में जिला भाजपा अध्यक्षों के नामों का एलान होने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के नाम की जल्द घोषणा हो सकती है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मंत्री करण सिंह वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर मुलाकात की। नरोत्तम मिश्रा से उनकी मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात के बाद बयान दिया कि वे किसी दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी काम देती रहे, बस यही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया से किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। मिश्रा ने कहा कि मंडल और जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान हो चुका है और प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी जल्द घोषित होगा, लेकिन इसका फैसला दिल्ली में होगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे नेता हैं, वो समय समय पर आते रहते हैं। 
विज्ञापन


यह पारिवारिक मुलाकातें हैं
वहीं, सिंधिया ने कहा कि यह पारिवारिक मुलाकातें हैं, जैसे आप अपने परिवार से मिलते हैं, वैसे ही मैं अपने परिवार के लोगों से मिलता हूं।  बता दें भाजपा के संगठन चुनाव में 65 हजार बूथ समितियों का गठन किया जा चुका है। अब तक 1300 मंडल अध्यक्षों में से लगभग 1100 मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, और सभी 62 जिला अध्यक्षों के चुनाव भी हो चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ये नाम चर्चा में
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हेमंत खंडेलवाल को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हेमंत खंडेलवाल के संघ से जुडे होने और विवादों से दूर रहने के चलते पार्टी अब धीरे धीरे उनके नाम पर सहमति बना रही है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल पांच साल का हो चुका है और उन्हें फिर से मौका मिलने की संभावना कम है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए हेमंत खंडेलवाल पहली पसंद बन गए हैं। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए भी जातिगत समीकरणों को साधना चाहेगी। ऐसे में संभावना है कि नया अध्यक्ष सामान्य, आदिवासी या महिला वर्ग से हो सकता है, क्योंकि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के बाद डिप्टी सीएम और मंत्रियों के लिए भी जातिगत समीकरणों का पूरा ध्यान रखा था। अभी अध्यक्ष पद की रेस में कई सीनियर नेता भी दावेदार हैं। ऐसे में देखना होगा कि भाजपा सीनियर नेता को कमान सौंपती है या फिर किसी नए चहेरे पर दांव लगाती है। 
विज्ञापन

 
नरोत्तम मिश्रा- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। वह सवर्ण वर्ग से आते हैं और राज्य की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। उनकी केंद्रीय नेतृत्व से भी अच्छी ट्यूनिंग मानी जाती है।
फग्गन सिंह कुलस्ते- पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता फग्गन सिंह कुलस्ते आदिवासी वर्ग से आते हैं और मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग की अहमियत को देखते हुए उनकी दावेदारी काफी मजबूत हो सकती है।
वीडी शर्मा- वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम भी रेस में हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में बीजेपी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। पार्टी एक बार फिर उनके नाम पर विचार कर सकती है।
अरविंद भदौरिया- पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया संगठन के एक कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। हालांकि, वह 2023 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे, लेकिन पार्टी उन्हें एक बार फिर सक्रिय करना चाहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें