फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व आईएएस शिवनारायण मिश्रा प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सदस्य नियुक्त

Wed, 12 Feb 2025 09:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी शिवनारायण मिश्रा को मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी शिवनारायण मिश्रा को मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। यह पद राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव के नियुक्ति के बाद से खाली था। राज्य शासन ने इस नियुक्ति के लिए आधिकारिक आदेश जारी किया है। शिवनारायण मिश्रा को कई अहम पदों पर कार्य करने का अनुभव रहा है। उन्होंने कई जिलों में कलेक्टर के रूप में कार्य किया है। वे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। मिश्रा हाल ही में अपर मुख्य सचिव गृह और परिवहन विभाग के पद से सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सदस्य पद पर शिवनारायण मिश्रा की नियुक्ति से यह आयोग फिर से सशक्त हुआ है। पहले इस आयोग के सदस्य के रूप में 1987 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज श्रीवास्तव कार्यरत थे, जिन्हें बाद में राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। अब उनकी जगह शिवनारायण मिश्रा को यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें