फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: जन आशीर्वाद यात्रा का रोड मैप तैयार, भाजपा पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेगी

Sun, 20 Aug 2023 10:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर और विंध्य-बुंदेलखंड से जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का रोड मैप तैयार किया है। इसके लिए संभागवार जिलों में नियुक्तियों की गई है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने जनता तक पहुंचने जन आशीर्वाद यात्रा का रोड मैप तैयार कर लिया है। प्रदेश में भाजपा संभाग स्तर पर पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेगी। यात्राओं के लिए मध्य प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय टोली के साथ संभागीय टोलियां घोषित कर दी है। इसकी शुरुआत को लेकर तारीख का निर्णय होना अभी बाकी है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर और विंध्य-बुंदेलखंड से जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगी। इसके लिए संभागवार जिलों में नियुक्तियों की गई है। यात्रा के माध्यम से भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगी। यात्रा शुरू करने की तारीख को लेकर ग्वालियर में होने वाली कार्यसमिति में निर्णय हो सकता है। इसके बाद पांच अलग-अलग संभागों में यात्राएं भाजपा शुरू करेगी। बता दें इससे  पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव से पहले जन आशीर्वाद यात्राएं निकालते थे।  वह चुनाव तक प्रदेश की प्रत्येक सीट तक पहुंचकर जनता का आशीर्वाद लेते थे। इस बार भाजपा ने अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार यात्राएं निकालने का निर्णय लिया है। इसमें क्षेत्रवार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्राओं के जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। 

केंद्रीय टोली में यह नेता शामिल 
मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया, प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, पूर्व मंत्री रामलाल रौतेल, बृजेंद्र सिंह जादोन, भोपाल जिला उपाध्यक्ष अश्विनी राय, देवास सांसद महेंद्र सोलंकी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें