फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP New CM: मोहन यादव ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, बोले- 'एमपी के मन में मोदी' थीम पर आगे बढ़ेंगे

Mon, 11 Dec 2023 08:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP New CM: भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में सोमवार को डॉ. मोहन यादव को विधायकदल का नेता चुना गया। इसके बाद उनके नाम को लेकर विधायक साथियों ने उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन
मोहन यादव को बधाई देते नेतागण। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक दल का नेता चुने जाने पर मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार जताता हूं, उन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया है। मुझे बड़ी जबाबदारी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये भाजपा ही है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को यहां तक पहुंचा सकती है। हम अब एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी इसी थीम के साथ आगे बढ़ेंगे। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। शर्मा ने कहा कि आज वे विधायक दल के नेता चुने गए हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बधाई देता हूं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने इतना विकास किया है।



हर्ष का विषय है 
सीएम पद की दौड़ में शामिल रीती पाठक मोहन यादव के विधायक दल का नेता चुने जान पर कहा कि बहुत अच्छा नाम है। भाजपा का निर्णय सर्वोपरि है। हम सबके लिए हर्ष का विषय है। वहीं, सीएम पद के अन्य दावेदार माने जा रहे राकेश सिंह ने कहा कि मैं इस रेस में कहीं था ही नहीं। भाजपा ने एक श्रेष्ठ कार्यकर्ता का चयन किया है। मैं विधायक के तौर पर काम करता रहूंगा। 
विज्ञापन


अपना नाम सुनकर चौंक गए
संजय पाठक ने कहा कि भाजपा में छोटे कार्यकर्ता को शीर्ष पर पहुंचाया जाता है। पार्टी हमेशा चौंकाने वाले निर्णय लेती है। उन्हें खुद नहीं पता कि वे सीएम बनने जा रहे हैं। वे आज मेरे पीछे बैठे थे वे खुद अपना नाम सुनकर हैरान हो गए थे। हरदीप सिंह दंग ने कहा कि ये भाजपा है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को सीएम बना देती है। मैं उन्हें बधाई देता हूं।

जमीन से जुड़े व्यक्ति
गोविंद राजपूत ने कहा कि जमीन से जुड़े व्यक्ति को मुख्यमंत्री का दायित्व दिया गया है। ओबीसी वर्ग से आते हैं। हमारे मित्र हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं। राजपूत ने कहा मोहन जी बहुत सुलझे हुए व्यक्ति हैं वे मध्यप्रदेश को आगे ले जाएंगे। वहीं अजय विश्नोई ने कहा कि पहले मीडिया अपने नाम चलाती रही लेकिन फैसला मीडिया नहीं भाजपा करती है। ये फैसला उचित है। हम इसकी प्रशंसा करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें