फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: भोपाल में कांग्रेस ने बेरोजगारी और अत्याचार के खिलाफ लगाए पोस्टर, कमलनाथ बोले- यह जन आक्रोश है

Tue, 19 Sep 2023 10:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस ने लिखा कि 18 साल बेरोजगारी की मार, 18 साल बहू बेटियों से दुराचार। बस! बहुत हुआ। सीएम शिवराज से वोट नहीं माफी मांगने को कहा
विज्ञापन
कांग्रेस ने सीएम शिवराज के खिलाफ लगाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने मंगलवार से प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा शुरू करने से पहले भोपाल में बेरोजगारी, अत्याचार और घोटाले के खिलाफ पोस्टर लगाए। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने यात्राओं की शुरुआत के मौके पर लगाए पोस्टरों को लेकर कहा कि ये जन आक्रोश है।
विज्ञापन

 
भोपाल में अलग-अलग चौराहों पर पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें कांग्रेस ने बेरोजगारी और 18 साल में महिलाओं के साथ दुराचार का मुद्दा उठाया है। साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि 18 साल बेरोजगारी की मार, 18 साल बहू बेटियों से दुराचार। बस! बहुत हुआ। सीएम शिवराज से वोट नहीं माफी मांगने को कहा। वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर जन आक्रोश यात्रा को लेकर लिखा कि गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी आज से अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है। इन यात्राओं का उद्देश्य शिवराज सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है। यह जन आक्रोश है। 

उन्होंने लिखा कि यह मध्य प्रदेश के किसानों की आमदनी घटा देने के खिलाफ। मध्य प्रदेश की बहन बेटियों को असुरक्षित बना देने के खिलाफ। मध्य प्रदेश के नौजवानों से रोजगार छीन लेने के खिलाफ। मध्य प्रदेश की जनता पर महंगाई लाद देने के खिलाफ। मध्य प्रदेश में चल रहे 50% कमीशन राज के खिलाफ। और यह जन आक्रोश शिवराज सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है ताकि मध्य प्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय ठोस सरकार बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें