फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भगवान श्रीराम से इतनी नफरत क्यों? BJP ने राहुल गांधी से पूछा, शिवराज बोले: गजब के ज्ञानी हैं राहुल जी

Fri, 23 Jan 2026 06:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीबी जी राम जी योजना यानी Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) का नाम ठीक से नहीं ले पाने को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं और दोनों दलों के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भगवान श्रीराम का नाम लेने से बचने के कथित वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा सियासी हमला बोला है। इस मुद्दे पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए कटाक्ष करते हुए लिखा 'गजब के ज्ञानी हैं राहुल जी! उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम अधिनियम पर संसद के दोनों सदनों में देर रात तक लंबी और गंभीर चर्चा हुई। देश ने पक्ष और विपक्ष की बहस को देखा और सुना, लेकिन उस समय नेता प्रतिपक्ष विदेश भ्रमण में व्यस्त थे।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  भोपाल स्लॉटर हाउस: कांग्रेस का आरोप, MIC ने परिषद को दरकिनार कर दिया 20 साल का लाइसेंस,महापौर को हटाने की मांग

शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस इस अधिनियम को लेकर संघर्ष का नाटक कर रही है, जबकि स्वयं नेता प्रतिपक्ष को अब तक बिल का नाम तक ठीक से पता नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के हालिया सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी व्यंग्य किया और कहा कि एक दिन के मजदूर बनने के दौरान गमछा कोई और पहनाता दिखा और कुदाल कैसे उठानी है, यह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समझाते नजर आए। शिवराज ने पोस्ट के अंत में लिखा- 'धन्य हैं आप राहुल जी और धन्य है आपकी प्रखर बुद्धि। इसी अद्भुत ज्ञान के सहारे कांग्रेस का परम कल्याण सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: भोजशाला में मां वाग्देवी के पूजन को लेकर रामेश्वर शर्मा बोले- मंदिर स्थल पर इबादत स्वीकार नहीं होती

हितानंद शर्मा ने भी साधा निशाना
वहीं, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि एक बार फिर पुरुषोत्तम श्री राम के नाम से बचते राहुल गांधी.. श्री राम से इतनी नफरत क्यों..???। भाजपा नेताओं का दावा है कि वायरल वीडियो में राहुल गांधी योजना का नाम ठीक से नहीं बोल पा रहे थे और राम जी की जगह जी ग्राम जैसे शब्दों का प्रयोग करते दिखे, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें