फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सात मार्च तक होगा गेहूं का पंजीयन, सीएम ने स्वास्थ्य और वन्यजीव क्षेत्र की गिनाई उपलब्धियां

Tue, 10 Feb 2026 09:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 7 फरवरी से शुरू हो चुकी है और स्वास्थ्य, रोजगार व पर्यटन क्षेत्र में भी कई नए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए पंजीयन 7 फरवरी से शुरू हो चुका है, जो 7 मार्च तक चलेगा। इसके लिए प्रदेशभर में 3,186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक तय किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले वंदे मातरम् के सामूहिक गान के बाद अपने संबोधन में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्य प्रदेश को सकारात्मक उपलब्धियां मिली हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: मध्य प्रदेश बजट सत्र से पहले कांग्रेस की बनेगी रणनीति, उमंग सिंघार ने बुलाई विधायक दल की अहम बैठक

मातृ व शिशु मृत्यु दर घटी
सीएम ने बताया कि राज्य में मातृ मृत्यु दर 173 से घटकर 142 और शिशु मृत्यु दर 41 से घटकर 37 पर आ गई है। आयुष्मान योजना के तहत उपचार के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। इसके साथ ही टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में भी प्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। सिकल सेल उन्मूलन के लिए राज्य में व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। एयर एंबुलेंस सेवा और राहवीर योजना के क्रियान्वयन में भी निरंतर प्रगति हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी, तलाकशुदा पुत्री भी पेंशन की पात्र,आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली

गुड़ी पड़वा पर्व सभी जिलों में उल्लास से मनाया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विक्रमोत्सव और गुड़ी पड़वा का पर्व सभी जिलों में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाए। इसके तुरंत बाद प्रदेश में जल गंगा अभियान शुरू किया जाएगा, जो तीन माह तक चलेगा। उन्होंने मंत्रीगण को अपने-अपने जिलों में अभियान के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें-  MP Board Exam: बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, अंग्रेजी का पेपर देने पहुंचे 12वीं विद्यार्थियों ने कहा- सरल रहा पेपर
विज्ञापन


सिंगरौली जबलपुर ट्रेन चलेगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बालाघाट में कृषि कैबिनेट आयोजित की जाएगी, जो महाकौशल क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में लाने के संकल्प का प्रतीक होगी। इसके साथ ही प्रदेश को सिंगरौली-जबलपुर ट्रेन की सौगात भी मिलने जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: अब दंत सर्जरी में नहीं बदलने पड़ेंगे औजार,एम्स ने बनाया स्वदेशी उपकरण, मिला भारत सरकार का पेटेंट

अभयारण्यों में रेस्क्यू सेंटर की सुविधा 
वन्य जीव संरक्षण और पर्यटन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी अभयारण्यों में रेस्क्यू सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। जबलपुर और उज्जैन में रेस्क्यू सेंटर और जू विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वन्य जीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन, वन और संस्कृति विभाग संयुक्त कार्य योजना बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 35 होने पर खुशी जताई और बताया कि जल्द ही और भी खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 चीते प्रदेश लाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में जंगली भैंसा लाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

ये भी पढें- Bhopal News: मैनिट भोपाल में पढ़ाई का सिस्टम बदला, अब विदेश में पढ़ाई और स्टार्टअप भी बनेंगे डिग्री का हिस्सा

रोजगारपारक टेक्सटाइल यूनिटों की स्थापना के प्रयास करने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2,369 रुपये रखा गया है। प्रदेश में 51.74 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गेहूं की अच्छी पैदावार की संभावना है और राज्य सरकार के पास पर्याप्त भंडारण व्यवस्था उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण से अपने-अपने क्षेत्रों में रोजगारपरक टेक्सटाइल यूनिटों की स्थापना के लिए भी प्रयास करने का आह्वान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें