फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ईद-उल-अजहा पर वक्फ बोर्ड की एडवाइजरी, सड़क पर ना पढ़े नमाज, निर्धारित स्थान पर कुर्बानी की जाए

Wed, 27 May 2026 07:15 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बकरीद को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ संस्थाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी करने और सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की है।
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड, एमपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड ने प्रदेशभर की वक्फ संस्थाओं, मस्जिदों और इंतजामिया कमेटियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल की ओर से जारी निर्देशों में स्वच्छता, कानून व्यवस्था और धार्मिक मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। वक्फ बोर्ड ने कहा है कि प्रदेशभर में मस्जिद, कब्रिस्तान, दरगाह, मदरसे और अन्य वक्फ संपत्तियों से जुड़ी करीब 15 हजार संस्थाओं को निर्देश भेजे गए हैं। सभी जिला कलेक्टरों और जिला वक्फ कमेटियों से समन्वय बनाकर शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में शराब दुकानों पर सख्ती बढ़ी, ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा विशेष अभियान

कुर्बानी स्थानों को चारों ओर से ढकने के निर्देश 
एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि कुर्बानी केवल निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही की जाए। कुर्बानी स्थलों को चारों ओर से ढंकने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कुर्बानी के अवशेषों का सुरक्षित तरीके से निस्तारण करने के लिए स्थानीय निकायों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। बोर्ड ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करने और शासन के नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है। इसके अलावा कुर्बानी से जुड़े फोटो, वीडियो या ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने की सलाह भी दी गई है, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Case: 'बहू को फंदे पर लटका देखकर, पहला फोन पुलिस को क्यों नहीं किया'? सीबीआई का गिरिबाला से सख्त सवाल

ईदगाह और मस्जिद परिसरों में नमाज पढ़ने की अपील
निर्देशों में यह भी कहा गया है कि ईद की नमाज केवल ईदगाह और मस्जिद परिसरों में ही अदा की जाए तथा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज से बचा जाए। यदि किसी स्थान पर भीड़ अधिक होने की संभावना हो तो स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वक्फ बोर्ड ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें